आगरा के क्रिकेटर राहुल चाहर ने पत्नी इशानी जोहर से लिया तलाक,: इंस्टाग्राम पोस्ट में बताई पूरी सच्चाई
आगरा/स्पोर्ट्स डेस्क | आगरा से जुड़े भारतीय लेग-स्पिनर ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए पत्नी से तलाक की आधिकारिक घोषणा कर दी। क्रिकेटर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए शादी खत्म होने की जानकारी सार्वजनिक की।
इंस्टाग्राम पोस्ट में क्या लिखा?
राहुल चाहर ने पोस्ट में अपने रिश्ते और फैसले के पीछे की भावनाएं साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने 22 साल की उम्र में शादी की थी, जब वे खुद को और जीवन की प्राथमिकताओं को पूरी तरह समझ नहीं पाए थे।
उन्होंने बताया कि पिछले 15 महीनों से अदालत में केस चल रहा था, जिसके दौरान उन्हें मानसिक और आर्थिक दोनों तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा।
पोस्ट में उन्होंने लिखा —
“यह अध्याय गुस्से या पछतावे से नहीं, बल्कि स्पष्टता और शांति के साथ बंद कर रहा हूँ।”
4 साल पहले हुई थी डेस्टिनेशन वेडिंग
- राहुल और इशानी की शादी 9 मार्च 2022 को गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग में हुई थी।
- शादी के करीब चार साल पूरे होने से पहले ही दोनों अलग हो गए।
- क्रिकेट और निजी जीवन के बीच संतुलन को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही थीं।
क्रिकेट करियर पर फोकस
राहुल चाहर फिलहाल IPL 2026 में (CSK) टीम का हिस्सा हैं, जहां उन्हें 5.2 करोड़ रुपये में साइन किया गया है।
हालांकि वे इस समय भारतीय राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट और IPL में लगातार सक्रिय हैं।
