ताजमहल दशहरा घाट पर बड़ा हादसा टला, जल पुलिस कांस्टेबल संजय सिंह ने डूबते युवक की बचाई जान
आगरा। ताजमहल दशहरा घाट पर एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब यमुना नदी में डूब रहे एक युवक को जल पुलिस के कांस्टेबल संजय सिंह ने अपनी जान की परवाह किए बिना सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार, कछपुरा निवासी युवक टिंकू पुत्र भूखन यमुना नदी में नहाते समय गहराई में चला गया और डूबने लगा। मौके पर तैनात जल पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कांस्टेबल संजय सिंह ने बहादुरी का परिचय देते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।


युवक को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
बताते चलें कि कांस्टेबल संजय सिंह इससे पहले भी कई लोगों की जान बचा चुके हैं। जल पुलिस की तत्परता और संजय सिंह की वीरता से एक और जान बचाई जा सकी, जिसकी सराहना क्षेत्रवासी कर रहे हैं।