आगरा पुलिस का बड़ा एक्शन: महिला को छत से फेंकने के प्रकरण में चार पुलिसकर्मी निलंबित

0

आगरा।थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के आयुष विहार में महिला को छत से फेंकने के आरोपों से जुड़े मामले में जांच पूरी होने के बाद बड़ा एक्शन हुआ है। डीसीपी सिटी ने चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मी हैं – एसआई राजकुमार गोस्वामी, एसआई निखिल चौधरी, आरक्षी मनोज कुमार और आरक्षी शैलेन्द्र कुमार।


क्या था मामला?

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया था कि मकान के विवादित कब्जे में मदद के लिए पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घर में घुसते ही अभद्रता की, मोबाइल और सीसीटीवी तोड़ दिए और छीना-झपटी की। विवाद के दौरान महिला संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिर गई, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई थी। पुलिस ने तुरंत अपनी गाड़ी से उसे अस्पताल में भर्ती कराया।


विवाद की पृष्ठभूमि

जानकारी के मुताबिक, महिला ने मकान बेचा था लेकिन तय रकम न मिलने पर मामला कोर्ट में विचाराधीन था। इस दौरान कब्जा दिलाने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची थी। महिला को छत से फेंकने के आरोपों को पुलिस ने पहले निराधार बताया था।


जांच में आया सच सामने

घटना के बाद डीसीपी सिटी ने जांच के आदेश दिए थे। जांच में चार पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।


आगे की कार्रवाई

डीसीपी सिटी सोनम कुमार का कहना है कि पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है। आरोपियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई आगे भी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed