यमुना नदी में डूबने से एक ही परिवार की छह लड़कियों की मौत, इलाके में छाया मातम

आगरा — उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वामी नगला के पास यमुना नदी में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार की छह लड़कियों की मौत हो गई। दो लड़कियां आगरा के ही रामी नगला नाथों गांव की रहने वाली थीं और अपने रिश्तेदारों से मिलने स्वामी नगला आई हुई थीं।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना उस समय घटी जब लड़कियां यमुना नदी के किनारे गर्मी से निजात पाने के लिए पानी में उतर गईं। देखते ही देखते सभी गहराई में चली गईं और डूबने लगीं। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिकंदरा थाना पुलिस और गोताखोरों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद छह लड़कियों के शव यमुना से बाहर निकाले।
मृतकों की उम्र 10 से 18 वर्ष के बीच बताई जा रही है। सभी का संबंध एक ही परिवार से है। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
स्थानीय प्रशासन ने मृतक परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।
अभी खबर अपडेट की जा रही है।……….