अपराध

दुबई में रोल बॉल वर्ल्ड कप जीतने उतरेगी भारत की बेटियां: आगरा की प्राची पचौरी का हुआ है सेलेक्शन

0
IMG_20251108_131300

आगरा।

एक बार फिर भारत की बेटियां इतिहास रचने को तैयार हैं। दुबई में 14 दिसंबर से 18 दिसंबर तक होने वाले रोल बॉल वर्ल्ड कप 2025 में भारत की महिला टीम जीत की नई कहानी लिखने के लिए मैदान में उतरेगी। इस वर्ल्ड कप में फ्रांस, ईरान, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, केनिया और पोलैंड सहित 35 देशों की टीमें हिस्सा लेंगी।

इस बार भारत की टीम में उत्तर प्रदेश की दो बेटियों — आगरा की प्राची पचौरी और मेरठ की इशिका शर्मा का चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी टीम की मजबूत स्तंभ मानी जा रही हैं।

आगरा की बेटी प्राची पचौरी पिछले 10 सालों से रोल बॉल खेल रही हैं, और उन्होंने अपने खेल से कई बार प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। वहीं, इशिका शर्मा भी मेरठ की उभरती हुई स्टार खिलाड़ी हैं।

गौरतलब है कि साल 2017 में भारत ने रोल बॉल वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीता था, और इस बार भी भारतीय बेटियों का लक्ष्य है — फिर से गोल्ड अपने नाम करना।

भारत की बेटियों से पूरे देश को एक बार फिर गोल्डन परफॉर्मेंस की उम्मीद है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed