अपराध

राधा नगर में फ्लैट निर्माण को लेकर विवाद: पार्टनर और उसके परिवार पर धोखाधड़ी का आरोप

0
IMG_20251009_054558
कमलानगर क्षेत्र के राधा नगर में फ्लैट निर्माण को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मामले में चन्द्रेश गर्ग नाम के युवक ने खंडेलवाल परिवार के छह सदस्यों पर धोखाधड़ी, धमकी और समझौता तोड़ने का आरोप लगाते हुए कमलानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

साझेदारी में फ्लैट बनाने का हुआ था समझौता

चन्द्रेश गर्ग के अनुसार वर्ष 2022 में उनकी मुलाकात मुकेश खंडेलवाल और कपिल खंडेलवाल से हुई थी। दोनों ने राधा नगर स्थित अपने प्लॉट पर फ्लैट निर्माण के लिए साझेदारी का प्रस्ताव दिया। समझौते में तय हुआ कि गर्ग निर्माण में अपना पैसा लगाएगा और बदले में हिस्सेदारी के फ्लैट तथा बिक्री का लाभ उसे मिलेगा।

फ्लैटों की बिक्री तो हुई, लेकिन भुगतान नहीं मिला—पीड़ित

पीड़ित के मुताबिक फ्लैट तैयार होने के बाद कुल सात फ्लैट बेच दिए गए, लेकिन गर्ग को उसकी हिस्सेदारी की राशि नहीं दी गई। लगभग 18 लाख रुपये लंबे समय से बकाया बताए गए हैं। आरोप है कि खंडेलवाल परिवार भुगतान करने से बच रहा है।

पैसा मांगने पर गाली-गलौज और धमकी

पीड़ित ने बताया कि जब गर्ग ने पैसे की मांग की तो मुकेश खंडेलवाल, कपिल खंडेलवाल सहित छः लोगो ने ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने तक की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की चेतावनी भी दी गई। पीड़ित की शिकायत पर न्यायलय के आदेश पर थाना कमला नगर मे मुकदमा दर्ज कर लिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed