अपराध

आगरा में ईसाई धर्म परिवर्तन जिहाद का खुलासा, जगदीशपुरा से दो गिरफ्तार: विहिप और बजरंग दल ने की कार्रवाई की मांग

0
IMG_20251009_054558





आगरा। शहर के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार, 15 अक्टूबर 2025 को धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके से एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने हिंदू धर्म से ईसाई धर्म में परिवर्तन कराने के लिए पैसे और संपत्ति का लालच दिया। इस मामले का खुलासा विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने किया, जिन्होंने इसे “ईसाई धर्म परिवर्तन जिहाद” करार दिया है।

घटना आवास विकास कॉलोनी, सेक्टर 5 की है। वहां रहने वाले वीरेंद्र गौतम ने बताया कि दोपहर करीब 11:30 बजे एक अज्ञात पुरुष और महिला उनके घर में आए और उनकी पत्नी को रुपये और ज़मीन देने का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने की सलाह दी। उन्होंने हिंदू धर्म की बुराई की और ईसाई धर्म को श्रेष्ठ बताया। जब वीरेंद्र गौतम ने उनसे सवाल किए तो उन्हें लगा कि दोनों की भाषा स्थानीय नहीं है। शक होने पर उन्होंने अपने परिचितों को बुलाया और किसी ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि उनके पास से धर्म प्रचार और धर्म परिवर्तन से संबंधित किताबें व पैम्पलेट्स बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अच्युत कुमार देवडी (निवासी अरुणाचल प्रदेश) और प्रशन्ना धान (निवासी रांची, झारखंड) के रूप में हुई है। दोनों को थाना जगदीशपुरा लाकर पूछताछ की जा रही है।

इस पूरे मामले की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। विहिप के जिला उपाध्यक्ष करण गर्ग ने कहा कि “अब तक मुस्लिम समुदाय द्वारा धर्म परिवर्तन के मामले सामने आते रहे हैं, लेकिन अब ईसाई धर्म के लोग भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल हो गए हैं। यह ‘धर्म परिवर्तन का जिहाद’ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

करण गर्ग ने प्रशासन से मांग की कि मामले की गहन जांच कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाए। उन्होंने कहा कि विहिप और बजरंग दल की टीमें लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं और सनातन धर्म को तोड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनका संबंध किसी बड़े धर्म परिवर्तन गिरोह से है या नहीं। थाना प्रभारी ने कहा कि “धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

इस मौके पर प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर, प्रांत संयोजक दिग्विजय नाथ तिवारी, जिला मंत्री प्रदीप शर्मा, जिला सहमंत्री शिवम दुबे, जिला संयोजक अनुज पाठक, कार्तिक मुद्गल, यशवर्धन सिंह राजावत, जगदीश सिंह और लक्ष्मण गौतम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed