छत्ता क्षेत्र में भूमाफियाओं का आतंक,: महिला शिक्षिका के घर पर जबरन कब्जे की कोशिश; 7 के खिलाफ FIR दर्ज
घटना 12 अक्टूबर 2025 को दोपहर करीब 2:55 बजे की है, जब आरोपी वेल्डिंग मशीन लेकर महिला के भवन का ताला काटने पहुंचे। शिकायत के अनुसार, आरोपी राजेश्वरी देवी उर्फ रागिनी, उनके पति राकेश और तीन बेटे रोहित, मोहित व मयंक अग्रवाल के साथ दो अज्ञात लोग और एक वेल्डिंग मिस्त्री शामिल थे।
वेल्डिंग कटर से तोड़ा ताला, सामान लूटा
अनीता गर्ग ने बताया कि आरोपियों ने वेल्डिंग कटर से ताला तोड़ने की कोशिश की और विरोध करने पर घर के बाहर रखा कुछ सामान लूट लिया। उन्होंने इस घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की और पुलिस को सौंपी, परंतु आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को छोड़ दिया।
FIR दर्ज, पुलिस पर पक्षपात का आरोप
यह मामला छत्ता थाना में दर्ज हुआ।
अनीता गर्ग ने थाना छत्ता के कुछ पुलिसकर्मियों—चौकी इंचार्ज सूर्यपाल सिंह, एसआई सुमित, और सीओ ऑफिस के आकाश कुमार—पर भूमाफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।
तीसरी बार निशाना बनी शिक्षिका
पीड़िता का कहना है कि यह तीसरी बार है जब भूमाफिया उनके भवन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले भी FIR संख्या 0141/23 छत्ता थाना में दर्ज की गई थी और मामला वर्तमान में एसीजेएम न्यायालय में विचाराधीन है। इसके अलावा एक सिविल वाद संख्या 745/23 भी सिविल सीडी आगरा में लंबित है।
न्याय की गुहार
55 वर्षीय अनीता गर्ग, जो वर्षों से बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं, ने कहा कि उन्हें और उनके परिवार को जान का खतरा है। उन्होंने कमिश्नरेट पुलिस से निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की है।
