अपराध

करोडो की जमीन धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज,: कातिब गुड्डन सहित 7 नामजद

0
Screenshot_20260109-151217.Drive

आगरा न्यूज़: करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज, कातिब गुड्डन समेत सभी नामजद

आगरा में करोड़ों रुपये की जमीन से जुड़े धोखाधड़ी मामले में आखिरकार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मामला न्यू आगरा निवासी कृष्ण कान्त गौतम की शिकायत पर दर्ज किया गया है, जिसमें जमीन हड़पने, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और आपराधिक षड्यंत्र रचने के गंभीर आरोप लगाए गए थे।

धोखाधड़ी सहित कई गंभीर धारायों के तहत पंजीकृत किया गया है। मामला मौजा कलवारी स्थित खसरा संख्या 60 और 61 की कृषि भूमि से जुड़ा है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।

 FIR में ये लोग हैं नामजद

  1. शरद चन्द बंसल – निवासी चिम्मन लाल रोड, फीगंज, थाना छत्ता, आगरा
  2. पुष्कर बंसल – पुत्र शरद चन्द बंसल
  3. केता शैलेष अग्रवाल – निवासी कमला नगर, हरीपर्वत, आगरा
  4. मुकेश कुमार अग्रवाल – निवासी कमला नगर, हरीपर्वत, आगरा
  5. धीरज कुमार दीक्षित – निवासी कमला नगर, हरीपर्वत, आगरा
  6. रजत – निवासी सेवला जाट, तहसील व जिला आगरा
  7. गुड्डन (कातिब, तहसील सदर) – आरोप है कि सौदे और इकरारनामों में निभाई अहम भूमिका

 कातिब गुड्डन की भूमिका

एफआईआर के मुताबिक, तहसील सदर के कातिब गुड्डन पर आरोप है कि उन्हें जमीन के वास्तविक स्वामित्व की पूरी जानकारी होने के बावजूद उन्होंने कथित भू-माफियाओं के साथ मिलकर फर्जी इकरारनामे तैयार कराने और सौदे को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। शिकायत में कहा गया है कि पूरा लेन-देन और दस्तावेजी प्रक्रिया उन्हीं के माध्यम से कराई गई।

 आगे की कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है और सभी नामजद आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। दस्तावेजों की फोरेंसिक जांच, रजिस्ट्री और खतौनी रिकॉर्ड का मिलान किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर आरोपियों से पूछताछ और गिरफ्तारी की कार्रवाई भी की जाएगी।

यह मामला सामने आने के बाद एक बार फिर आगरा में जमीन सौदों, तहसील स्तर पर कातिबों की भूमिका और फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन हड़पने के मामलों पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed