रात के अंधेरे में एक सशक्त संदेश — मेले में जुटी महिलाओं के बीच गूँजा ‘मिशन शक्ति’ का बिगुल

0

 

आगरा।पूजा-अर्चना के लिए एकत्रित लगभग 100-150 महिलाएं एवं बालिकाएं मंत्रों की गूंज में लीन थीं, तब मंच पर गूंजा एक सशक्त आह्वान — एडिशनल सीपी राम बदन सिंह ने मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश दिया।मौका था राजामंडी रेलवे स्टेशन पर हर नवरात्री पर लगने वाले दुर्गा मेले का.

एडिशनल सीपी राम बदन सिंह और पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को पुलिस हेल्पलाइन 112 तथा महिला हेल्पलाइन 1090 के प्रयोग और महत्व की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि किसी भी असुरक्षित या आपात स्थिति में तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें और बिना झिझक मदद मांगेँ।

“नारी केवल पूजा की प्रतिमा नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा की पहरेदार भी है। समाज तब मजबूत होगा, जब महिलाएं आत्मविश्वास के साथ खड़ी होंगी।” — एडिशनल सीपी राम बदन सिंह

[qc_audio id=5727]

कार्यक्रम में उपस्थित पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा की बुनियादी तकनीकें, तत्काल संपर्क सूत्र और आस-पास के सुरक्षित मार्गों की जानकारी भी साझा की। महिलाओं को आत्मरक्षा के सरल उपायों तथा स्थानीय पुलिस स्टेशन से संवाद के तरीकों पर भी प्रशिक्षित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की और स्वयं तथा अपने समुदाय में नारी सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर थाना प्रभारी नीरज शर्मा,निरीक्षक अपराध सुरेन्द्र राव,दिल्ली गेट चौकी प्रभारी दीपक तिवारी सहित हरिपर्वत क्षेत्र के कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

[qcld_stt_form]

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed