आगरा: घर में घुसकर युवती से अश्लील हरकत,: आरोपी फरार
आगरा, उत्तर प्रदेश। ताजनगरी के हरि पर्वत थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म की नीयत से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार, 22 अक्टूबर 2025 की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने घर में अकेली थी, तभी मोहल्ले में रहने वाला युवक शिवा पुत्र धर्मेन्द्र घर में जबरन घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने धमकी दी और मौके से फरार हो गया।
सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शिवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।
