युवती से छेड़छाड़ और पिस्टल तानकर अश्लील डिमांड करने वाला दबंग गिरफ्तार
आगरा। कारगिल पेट्रोल पंप के पास एक रेस्टोरेंट के बाहर शनिवार रात एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने और पिस्टल निकालकर अश्लील डिमांड करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना 20 सितंबर 2025 की रात करीब 9 बजे की है। पीड़िता अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंची थी।
पिस्टल तानकर कार में बैठाने की कोशिश
पीड़िता स्कूटी खड़ी कर पानी की बोतल लेने गई थी, तभी एक कार से पहुंचे श्यामवीर सिंह (42 वर्ष), पुत्र प्रेम सिंह, निवासी सिकंदरा ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने पिस्टल तान दी और अश्लील पेशकश कर दी और उसे कार में बैठाने की धमकी दी। पीड़िता के दोस्तों ने जब रोकने की कोशिश की तो उनके साथ भी मारपीट की गई।
पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई
पीड़िता की शिकायत पर थाना सिकंदरा पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी श्यामवीर सिंह को उसकी कार और लाइसेंसी पिस्टल समेत हिरासत में ले लिया है।
जांच जारी
एसीपी हरिपर्वत अक्षय महादिक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी क़ो गिरफ्तार कर लिया गया हैँ।आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
