अपराध

बहन और भतीजों पर गंभीर आरोप:: माँ के जेवर, जमीन हड़पने के बाद जानलेवा हमला करने का आरोप

0
IMG_20251009_054558

आगरा। प्राची धाम निवासी पीड़ित संतोष कुमार वार्ष्णेय ने अपनी बहन कमलेश वार्ष्णेय, दो भतीजों आकाशदीप वार्ष्णेय और चन्द्रशेखर उर्फ चन्की, तथा भतीजे की पत्नी मंजू वार्ष्णेय पर धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने पहले विश्वास जीतकर उनकी माँ स्वर्गीय सुशीला देवी के लाखों रुपये के जेवरात और बैंक खाते से रुपये हड़प लिए, फिर नशीली दवाएं देकर पुश्तैनी जमीन अपने नाम करा ली।

संतोष कुमार का कहना है कि जब माँ ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से कार से धक्का दे दिया, जिससे उनकी कूल्हे की हड्डी टूट गई और वे अपंग हो गईं। इलाज के दौरान भी आरोपियों ने उन्हें धमकाया और चुप रहने के लिए दबाव डाला।

पीड़ित ने बताया कि उनकी माँ की बीमारी और भरोसे का फायदा उठाकर परिवार के इन सदस्यों ने सोने के गहने, बैंक खाते से नकदी और पुश्तैनी खेत-प्लॉट पर कब्जा कर लिया। जब उन्होंने विरोध किया तो उन्हें और उनकी पत्नी वंदना वार्ष्णेय को भी जान से मारने की धमकी दी गई।

पीड़ित ने कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंततः उन्होंने न्यायालय का सहारा लिया, जिसके आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed