अपराध

बैनामा के बाद भी जमीन हड़पने की साजिश,: पति-पत्नी से मारपीट व छेड़छाड़

0
kmc_20251129_115415

 आगरा।जमीन के बैनामा के बाद भी उसे हड़पने की साजिश, धोखाधड़ी और सरेआम मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। बल्केश्वर क्षेत्र निवासी कपिल शर्मा ने नितिन गुप्ता, नोबल गुप्ता, मनोज शर्मा और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने आपराधिक षड्यंत्र रचकर उनकी खरीदी हुई भूमि को फर्जी बैनामों के जरिए अन्य के नाम कर दिया और विरोध करने पर उनकी पत्नी से मारपीट व छेड़छाड़ की।

पीडित के अनुसार , वर्ष 2020 में कपिल शर्मा व उनकी पत्नी बौबी शर्मा ने प्लॉट संख्या 11/32, फाउंड्री नगर, हाथरस रोड आगरा स्थित भूमि का पंजीकृत बैनामा नितिन गुप्ता से कराया था। बैनामा के बाद से वे उक्त भूमि के वैध स्वामी हैं। आरोप है कि इसके बावजूद नितिन गुप्ता व उनके भाई नोबल गुप्ता ने अपने मित्र मनोज शर्मा के साथ मिलकर आपराधिक साजिश रची और उसी भूमि के अलग-अलग हिस्सों के कई बैनामे मनोज शर्मा के नाम कर दिए।

पीड़ित का कहना है कि जब इस धोखाधड़ी का विरोध किया गया तो आरोपी रंजिश रखने लगे। 21 अक्तूबर 2025 को जनक पार्क के पास नितिन गुप्ता ने अपने एक अज्ञात साथी के साथ कपिल शर्मा व उनकी पत्नी को रोक लिया। गाली-गलौज के बाद पत्नी के साथ मारपीट की गई, दुपट्टा खींचकर कपड़े फाड़ दिए गए। शोर मचाने पर राहगीर इकट्ठा हो गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

घटना में दंपती को अंदरूनी चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि थाना कमला नगर में शिकायत देने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय में गुहार लगाई और न्यायालय के आदेश पर थाना कमला नगर पर मुकदमा दर्ज किया गया है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed