अपराध

ट्रांस यमुना में गुंडई का LIVE वीडियो वायरल: कोचिंग जा रहे छात्र को दबंगों ने बुरी तरह से पीटा

0
IMG_20251009_054558

 

आगरा: शहर के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में रविवार को गुंडई, पथराव और फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है, जिसमें दबंगों द्वारा कोचिंग जा रहे छात्र को बीच सड़क पर बेरहमी से पीटते हुए देखा जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार, जब पीड़ित छात्र के परिजन शिकायत करने पहुंचे तो दबंगों ने परिजनों पर भी हमला कर दिया। इसके बाद घर पर जमकर पथराव किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल फुटेज में एक युवक हाथ में पिस्टल लेकर फायरिंग की कोशिश करता भी नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि फायरिंग फौजी पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से की गई। गोलीबारी और पथराव से पूरे इलाके में दहशत और अफरातफरी का माहौल बन गया।

घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया।

एसीपी पियूष कान्त ने बताया कि मामले में पुलिस ने अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया है और घटना की जांच पड़ताल जारी है। उन्होंने कहा कि “गुंडई करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

यह पूरी वारदात थाना ट्रांस यमुना से मात्र 250 मीटर की दूरी पर स्थित कीर्ति बिहार क्षेत्र में हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed