अपराध

जेल से आकर देखूंगा...: हिस्ट्रीशीटर वीपी व उसके साथी सन्नी ठाकुर पर धमकी का केस दर्ज

0
j99udf

आगरा। थाना शाहगंज थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर वीपी उर्फ विनय प्रताप और उसके साथी सन्नी ठाकुर के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित के अनुसार, 13 जनवरी 2026 को वीपी उर्फ विनय प्रताप ने व्हाट्सएप के माध्यम से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने संदेश में जेल से बाहर आने के बाद बदला लेने की बात कही। इससे एक दिन पहले 12 जनवरी 2026 को सन्नी ठाकुर द्वारा भी इसी तरह की धमकी दिए जाने का आरोप है। पीड़ित का कहना है कि दोनों आरोपियों की कॉल व चैट से जुड़ी रिकॉर्डिंग उसके पास सुरक्षित है, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है।

बताया जा रहा है कि धमकी देने वाला आरोपी वीपी पहले से हिस्ट्रीशीटर है और हाल ही में थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में भी उसका नाम सामने आ चुका है। 11 जनवरी 2026 को शाहगंज इलाके में हुए विवाद के दौरान फायरिंग में दो सगे भाई गोली लगने से घायल हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में भी पुलिस द्वारा पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।

लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं के चलते क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी मामलों की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed