अपराध

महिला से सालों तक ब्लैकमेलिंग और छेड़छाड़ का आरोप,: आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
kmc_20251129_115415

महिला से सालों तक ब्लैकमेलिंग और छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी के खिलाफ शिकायत

आगरा। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र से महिला उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। एक महिला ने बताया कि एक युवक लंबे समय से उसे अश्लील संदेश और फोन कॉल के जरिए परेशान कर रहा था और ब्लैकमेल कर उससे बड़ी रकम वसूल चुका है।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी सद्दामउद्दीन, निवासी छत्ता बाजार क्षेत्र, आगरा, कई वर्षों से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। आरोपी ने बदनाम करने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर अब तक करीब 1.32 लाख रुपये उससे ले लिए।

पति के बाहर रहने पर घर में घुसने का आरोप

पीड़िता ने बताया कि जब भी उसका पति काम के सिलसिले में बाहर जाता था, आरोपी जबरन उसके घर में घुस आता था, गाली-गलौज करता और जान से मारने की धमकी देता था। पैसे न देने पर पति और बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी जाती थी।

दो लाख की मांग, मारपीट और अश्लील हरकतों का आरोप

पीड़िता के अनुसार 14 नवंबर 2025 की रात, आरोपी जबरन घर में घुसा और दो लाख रुपये की मांग करने लगा। मना करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। बच्चों ने बीच-बचाव किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता ने आरोपी पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का भी आरोप लगाया है।

डर के कारण लंबे समय तक रही चुप

पीड़िता ने बताया कि सामाजिक दबाव और परिवार की सुरक्षा के कारण वह लंबे समय तक चुप रही, लेकिन लगातार मिल रही धमकियों के चलते आखिरकार पुलिस से शिकायत करनी पड़ी।

पुलिस जांच में जुटी

थाना जगदीशपुरा पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर  जांच शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed