अपराध

खुद को ‘रॉ एजेंट’ बताकर: आगरा के व्यापारी से ₹10 लाख की चौथ मांगने वाले पर मुकदमा दर्ज

0
IMG_20251009_054558

आगरा: ऑटोमोबाइल पार्ट्स व्यापार से जुड़े आगरा के व्यवसायी दीपेश गोयल ने दिल्ली निवासी अपने पूर्व सहयोगी मानस कुमार मन्ना पर ब्लैकमेलिंग और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। व्यापारी का कहना है कि आरोपी ने खुद को ‘रॉ का एजेंट’ बताकर उनसे ₹10 लाख की चौथ (जबरन वसूली) मांगी और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी।

इस मामले में न्यू आगरा थाना में मानस कुमार मन्ना, उसकी पत्नी और भाई तपस कुमार गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

मामला कैसे शुरू हुआ

शिकायतकर्ता दीपेश गोयल, जो Narain Cooling Technologies Pvt. Ltd. के डायरेक्टर और Kalyan Deftech LLP के साझीदार हैं, ने बताया कि आरोपी मानस को उन्होंने अपने कार्यालय (जवाहर नगर, आगरा) में एडवाइज और बिजनेस कंसल्टेंट के रूप में रखा था।

मानस खुद को कंपनी का “V.P. Corporate Affair” बताता था और आधिकारिक ईमेल व मोबाइल से ग्राहकों व सप्लायरों से संपर्क करता था। इस दौरान उसे कंपनी के व्यापार और डाटा की पूरी जानकारी मिल गई।

डेटा चोरी और नौकरी से बर्खास्तगी

कुछ समय बाद आरोपी ने ऑफिस आना बंद कर दिया। जांच में सामने आया कि वह कंपनी का डेटा चोरी कर अन्य कंपनियों को लाभ पहुंचा रहा था। इस पर गोयल ने उसे नौकरी से निकाल दिया और उसकी अधिकृत ईमेल व मोबाइल सुविधा बंद कर दी।

धमकी और वसूली की मांग

नौकरी से हटाए जाने के बाद मानस ने कथित तौर पर गोयल और उनके परिवार को व्हाट्सऐप व ईमेल के जरिए धमकियाँ देना शुरू कर दीं। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने ₹10 लाख की चौथ मांगी और खुद को “रॉ एजेंट” बताते हुए जान से मारने और व्यापार चौपट करने की धमकी दी।

भयभीत परिवार ने मांगी सुरक्षा

दीपेश गोयल ने बताया कि लगातार मिल रही धमकियों और ब्लैकमेलिंग के चलते परिवार भय के माहौल में जी रहा है। उन्हें आशंका है कि आरोपी किसी झूठे मुकदमे या साजिश में उन्हें फंसा सकता है।

पुलिस ने दर्ज किया केस

न्यू आगरा थाने में न्यायलय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed