अपराध

80 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने बेटे-बहू पर संपत्ति हड़पने और धमकी देने का लगाया आरोप: थाना हरिपर्वत मे हुआ मुकदमा दर्ज

0
IMG_20251009_054558

आगरा। हरिपर्वत थाना क्षेत्र में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला श्रीमती प्रभा तोमर ने अपने बेटे-बहू और दो अन्य लोगों पर धोखाधड़ी, संपत्ति हड़पने के प्रयास, आभूषण चुराने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला की तहरीर पर थाना हरिपर्वत में न्यायलय के आदेश पर बीएनएस की कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

बिना जानकारी दिए रजिस्टर कराई गई ‘दान विलेख’

पीड़िता का कहना है कि उसका बेटा संजय तोमर और बहू मोनिका तोमर उसके घर 6सी/18, आजाद नगर, हरिपर्वत की संपत्ति को हड़पने के उद्देश्य से एक दान विलेख (Gift Deed) पहले ही रजिस्ट्री करवा चुके हैं, जबकि इसके बारे में बुजुर्ग महिला को कोई जानकारी नहीं दी गई। महिला का दावा है कि उसने कभी अपनी संपत्ति किसी को दान करने की न तो बात की और न ही कोई सहमति दी।

बंधक संपत्ति को दान में दर्ज कराने का आरोप

पीड़िता के अनुसार जो संपत्ति दान पत्र में दिखाई गई है, वह पहले से ही HDFC बैंक में लोन के तहत गिरवी (मॉर्गेज) थी, इसलिए उसे दान के रूप में दर्ज कराना पूरी तरह अवैध है। महिला ने आरोप लगाया कि संपत्ति के दस्तावेज बैंक में जमा हैं, फिर भी धोखाधड़ी कर रजिस्ट्री करा दी गई।

20 लाख के आभूषण गायब, आरोपियों पर साजिश का आरोप

पीड़िता के अनुसार, पुत्र संजय और बहू मोनिका ने लगभग 20 लाख रुपये के सोने के आभूषण भी गायब कर दिए और बाद में उन्हें बेच दिया। पीड़िता का कहना है कि उसने कभी भी इस तरह के आभूषण बेटे को नहीं दिए थे। दो अन्य लोग अनन्या तिवारी और मोहित डाम्बरा पर भी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है।

जान से मारने की धमकियों का भी आरोप

महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी लगातार उसे धमकी दे रहे हैं और शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी है।पीड़िता की शिकायत पर न्यायलय द्वारा दिए आदेश पर थाना हरिपर्वत में कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed