पुलिस ने दबोचा शातिर चैन लुटेरा रवि कश्यप — साथी अभी फरार: ग्वालियर, फिरोजाबाद और इटावा में दर्ज मामले; पल्सर बाइक और नकद बरामद
दुबारा चैन लूट की घटना क़ो अंजाम देने आये शातिर चैन लुटेरे आगरा पुलिस ने दबोच लिया है, जबकि उसका साथी सनद जैन अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पकड़ा गया आरोपी रवि कश्यप इटावा का रहने वाला है और इस पर पहले से ही कई जिलों में चैन लूट के मामले दर्ज हैं।
जांच में खुलासा हुआ है कि रवि कश्यप ने पूर्व में ग्वालियर और फिरोजाबाद में भी चैन लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। वहीं, उसके साथी सनद जैन के खिलाफ अहमदाबाद, इटावा, ग्वालियर और फिरोजाबाद में चैन लूट के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से लूट में प्रयुक्त पल्सर बाइक और ₹5000 नकद बरामद किए हैं।
पकड़े गए लुटेरे ने पूछताछ में बताया कि आगरा और फिरोजाबाद से लूटी गई चैन वर्तमान में उसके साथी सनद जैन के पास है। पुलिस को यह भी पता चला है कि रवि कश्यप दहेज हत्या का आरोपी रह चुका है और उस पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
हाल ही में रवि कश्यप ने पालीवाल पार्क के बाहर शिक्षिका के साथ चैन लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस का मानना है कि शनिवार को भी यह गिरोह किसी नई वारदात की योजना बना रहा था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को दबोच लिया।
इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर हरिपर्वत नीरज शर्मा, सब इंस्पेक्टर मोहित शर्मा, सब इंस्पेक्टर पूनम त्यागी, सब इंस्पेक्टर अशफाक अहमद, कॉन्स्टेबल नितिन और देवेंद्र कसाना की टीम ने अहम भूमिका निभाई।
🔹 प्रमुख बिंदु:
- आगरा पुलिस ने दबोचा शातिर चैन लुटेरा रवि कश्यप
- साथी सनद जैन अब भी फरार
- कई जिलों में दर्ज हैं चैन लूट के मामले
- बरामद हुई पल्सर बाइक और ₹5000 नकद
- आरोपी दहेज हत्या के केस में भी वांछित
- पुलिस टीम ने सतर्कता से की बड़ी कार्रवाई
