शेर-ए-पंजाब होटल में दबंगों की गुंडई, दो युवकों को लाठी-डंडों से पीटा,: CCTV वीडियो वायरल
आगरा:आगरा में एक बार फिर दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के शेर-ए-पंजाब होटल का है, जहाँ खाना खाने आए दो युवकों की होटल के बाहर मौजूद कुछ दबंगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आधा दर्जन नशे में धुत युवकों ने दोनों युवकों पर लाठी-डंडों, लातों और थप्पड़ों से बेरहमी से हमला कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दबंगों ने दोनों युवकों को होटल के बाहर राजस्थान नंबर की कार के पास दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के दौरान होटल पर मौजूद सभी लोग तमाशबीन बने रहे, लेकिन किसी ने भी बीचबचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई।
इस पूरी घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि वीडियो 19 अक्टूबर का है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
