आगरा

ताजमहल के अंदर शिव तांडव का वीडियो वायरल: बाल विदुषी लक्ष्मी के बयान से मचा हड़कंप

0
Screenshot_20251104-144016.Gallery

आगरा।विश्व प्रसिद्ध ताजमहल (Taj Mahal) एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार कारण प्रेम की निशानी नहीं, बल्कि धार्मिक पाठ और शिव तांडव स्तोत्र का वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो बाल विदुषी लक्ष्मी का है, जिन्होंने पहली बार ताजमहल के अंदर पहुंचकर “शिव तांडव स्तोत्र” का पाठ किया। वीडियो में लक्ष्मी को ताजमहल के मुख्य परिसर में शिव तांडव करते हुए और मंत्रोच्चारण करते देखा जा सकता है।

एएसआई के अधिकारियों के उड़े होश

वीडियो वायरल होने के बाद एएसआई (Archaeological Survey of India) के अधिकारी सकते में आ गए हैं, क्योंकि किसी भी विरासत स्थल पर धार्मिक गतिविधियाँ करना प्रतिबंधित है। एएसआई अधिकारियों ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है और यदि नियमों का उल्लंघन पाया गया तो कार्रवाई तय है।

लक्ष्मी का बयान: “ताजमहल नहीं, तेजोमहालय है”

बाल विदुषी लक्ष्मी ने वीडियो में कहा—

“ऐसा मकबरा जिसमें कमल के पुष्प, जिसके पास में नदी पाई गई… नमः शिवाय। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि 31 अक्टूबर 2025 को ‘द ताज स्टोरी’ मूवी रिलीज़ होने जा रही है, जिसमें मुख्य किरदार परेश रावल जी ने निभाया है। इस फिल्म में बताया जाएगा कि यह ताजमहल नहीं, तेजोमहालय, भगवान शिव का प्राचीन मंदिर है। भोलेनाथ की कृपा से मुझे जीवन में पहली बार तेजोमहालय के दर्शन का अवसर मिला है।”

द ताज स्टोरी’ मूवी से जुड़ा विवाद

लक्ष्मी के बयान ने न केवल सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है बल्कि आने वाली फिल्म ‘The Taj Story’ को लेकर भी नई बहस छेड़ दी है। फिल्म में ताजमहल को शिव मंदिरतेजोमहालय” के रूप में दर्शाया गया है।

सुरक्षा और नियमों पर उठे सवाल

घटना के बाद ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, और एएसआई की अनुमति प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed