Uncategorized

गोवर्धन पर्व पर: ताज प्रेस क्लब में भक्ति और सौहार्द का संगम

0
FB_IMG_1761133604961

 

आगरा। ताज प्रेस क्लब में गोवर्धन पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अनकूट की सब्जी और पूरी के प्रसाद का वितरण किया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज मिश्रा और महासचिव विवेक जैन के सानिध्य में सचिव पीयूष शर्मा ने प्रसादी की व्यवस्था संभाली।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अजेंद्र चौहान उर्फ अज्जू, सज्जन सागर, कोषाध्यक्ष धीरज शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य फरहान खान,और राजकुमार मीणा, हिमांशु जैन, महेश धाकड़ सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

 

इस मौके पर नव निर्वाचित अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा—

“गोवर्धन पर्व हमें एकता, सेवा और समर्पण की भावना सिखाता है। प्रेस क्लब इसी एकता के सूत्र में सभी पत्रकारों को जोड़ने का कार्य करेगा।”

 

वहीं महासचिव विवेक जैन ने कहा—

 “हमारी प्राथमिकता पत्रकार साथियों के हित और आपसी सहयोग को मजबूत बनाना है। ऐसे धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed