अपराध

गाजियाबाद युवक के साथ ट्रांसपोर्ट नगर में मारपीट,: मोबाइल छीना; प्रॉपर्टी निवेश को लेकर विवाद

0
images (5)

आगरा। ट्रांसपोर्ट नगर  स्थित एक ऑफिस में गाजियाबाद निवासी युवक के साथ मारपीट और बंधक बनाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना हरीपर्वत में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित की तारीफ पर थाना पुलिस ने गौरव गुप्ता नामक आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गौरव गुप्ता ने किया था इन्वेस्टमेंट, समय तय करने आया था तरुण

पीड़ित तरुण सोढानी, निवासी  वसुंधरा, थाना इंदिरापुरम (गाजियाबाद), ने बताया कि गौरव गुप्ता ने उसके पास 11 लाख  का प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट किया था, और इसी को लेकर उनके बीच रुपये के लेन-देन की बात चल रही थी।तरुण ने बताया कि वह 13 नवंबर 2025 को सुबह  ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गौरव गुप्ता के दफ़्तर सिर्फ इतना पूछने गया था कि पैसे लौटाने के लिए कितना समय दिया जाएगा।

बंधक बनाने, मारपीट और मोबाइल छीनने का आरोप

पीड़ित के मुताबिक, ऑफिस पहुंचते ही गौरव गुप्ता ने न तो समय बताया और न ही बातचीत की। आरोप है कि तरुण को ऑफिस में बंधक बना लिया गया, उसके साथ मारपीट की, और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया।

पुलिस जांच में जुटी

तरुण सोढानी ने पुलिस से FIR दर्ज कर आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थाना हरीपर्वत पुलिस ने मुकदमा लिखकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed