होटल रॉयल कैफ़े की आड़ में देहव्यापार व जुआ कराने का आरोप: दबंग ने महिला की संपत्ति पर कब्जा कर बनाया अड्डा
आगरा। सिकन्दरा क्षेत्र में एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि उसकी कमर्शियल संपत्ति पर कब्जा कर होटल ‘रॉयल कैफे’ के नाम पर अवैध गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। महिला के मुताबिक होटल में जुआ, शराब और अश्लीलता जैसी गैरकानूनी हरकतें खुलेआम चल रही हैं, जिससे उसका परिवार और आसपास के लोग दहशत में हैं।
पीड़िता का कहना है कि उसने अपनी संपत्ति व्यवसायिक किराए पर दी थी, लेकिन रामेश्वर वर्मा नामक व्यक्ति ने न तो किराया दिया और न ही तय समय पर संपत्ति खाली की। उल्टा धमकाते हुए कब्जा जमा लिया।
“अब तू किराया भूल जा… जो करना है कर ले”
महिला के अनुसार किराया मांगने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए धमकाया—
“किराया भूल जा… चाहे कहीं भी शिकायत कर ले!”
होटल में देह व्यापार की आशंका
महिला ने बताया कि होटल के कमरों में
• संदिग्ध लोगों का आना-जाना
• शराब परोसने का धंधा
• जुए की गतिविधियाँ
• होटल गर्ल्स की मौजूदगी
स्पष्ट रूप से यह संकेत देती हैं कि अपराधियों के लिए यह जगह अश्लील गतिविधियों का ठिकाना बन चुकी है।
पीड़िता का दावा है कि विरोध करने पर आरोपी और उसके गुर्गों ने
• पति-पत्नी को धक्का देकर बाहर निकाल दिया
• जान से मारने की धमकी दी
दहशत का माहौल — पुलिस भी नहीं कर रही सुनवाई
पीड़िता के अनुसार लगातार शिकायतों के बावजूद पुलिस की चुप्पी ने आरोपी के हौसले और बढ़ा दिए।
अवैध धंधों और दबंगई के कारण क्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
अब न्यायालय की शरण — गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
न्यायालय में प्रार्थनापत्र दायर करने के बाद कोर्ट के निर्देश पर रामेश्वर वर्मा के खिलाफ गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
महिला ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और अपनी संपत्ति वापस दिलाने के साथ सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
