अपराध

आगरा में प्रतिष्ठित स्कूल हड़पने का गंभीर मामला:: उप प्रबंधक ने 9 लोगों पर लगाया फर्जीवाड़े और धमकी का आरोप

0
IMG_20251009_054558




आगरा में प्रतिष्ठित स्कूल हड़पने का मामला

ताजनगरी आगरा के रकाबगंज थाना क्षेत्र में स्थित सेंट ऑगस्टीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोसाइटी से जुड़ा एक बड़ा विवाद सामने आया है। न्यायलय के आदेश पर स्कूल के उप प्रबंधक, श्री राजीव सरकार, की शिकायत पर चार नामजद और 4-5 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र, फर्जीवाड़े और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मुकदमा रकाबगंज में दर्ज हुया है।

फर्जी सोसाइटी बनाने का आरोप

उप प्रबंधक श्री राजीव सरकार (जन्म वर्ष: 1975) ने आरोप लगाया है कि उनके परिवारीजनों ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत बेईमानी से स्कूल सोसाइटी को हड़पने की नीयत से काम किया है। शिकायत के अनुसार:

  • 10 जून 2006 को कथित तौर पर अनिल मल की अध्यक्षता में एक फर्जी सोसाइटी का चुनाव बताया गया।
  • इस फर्जी सोसाइटी में रेबेका लाल को प्रबंधक दर्शाया गया और अन्य 10 लोगों को पदाधिकारी घोषित किया गया।
  • हालांकि, कथित अध्यक्ष अनिल मल ने बाद में शपथपत्र देकर स्पष्ट किया कि इस सोसाइटी में उनकी कोई सहभागिता नहीं थी।
  • इस फर्जीवाड़े की पुष्टि करते हुए, उपनिबंधक फर्म सोसाइटी एण्ड चिट्स आगरा ने भी 14 अगस्त 2007 को अपने आदेश में इस सोसाइटी को फर्जी व गलत ठहराया था।

अवैध धन की मांग और जान से मारने की धमकी

शिकायतकर्ता राजीव सरकार ने आरोप लगाया कि सोसाइटी को फर्जी घोषित किए जाने के बावजूद, आरोपी लोग उन्हें और संस्था को बदनाम करने के लिए फर्जी शिकायतें कर रहे हैं।

  • उन पर अवैध धन की मांग करने और स्कूल को हड़पने के उद्देश्य से गलत तथ्यों के साथ विभिन्न विभागों में शिकायतें करने का आरोप है।
  • शिकायत में बताया गया कि आरोपियों ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि यदि उन्हें स्कूल में हिस्सा नहीं दिया गया, तो वे उन पर झूठे मुकदमे लगाकर आजीवन कारावास जैसी धाराओं में जेल भिजवा देंगे।
  • उन्होंने अपनी राजनीतिक पहुँच का हवाला भी दिया है।
  • आरोपियों पर पहले भी सिंडीकेट बैंक शहजादी मंडी में फर्जी कागज़ात देकर स्कूल का खाता हड़पने की कोशिश का आरोप है।

इन लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

उप प्रबंधक राजीव सरकार की शिकायत पर निम्नलिखित लोगों को नामजद किया गया है:

  • रेबेका लाल (पति का नाम: बी.पी. लाल)
  • बी.पी. लाल (पिता का नाम: नामालूम)
  • शर्ली मोसिस (पति का नाम: डॉ. आर.डी. मोसिस)
  • रजत मोसिस (पिता का नाम: डॉ. आर.डी. मोसिस)
  • 4-5 अज्ञात व्यक्ति


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed