अपराध

मालिक को होटल के कमरे में कर दिया बंद: 7.10 लाख रुपये से भरा बैग लेकर भागा ड्राइवर, केस दर्ज

0
IMG_20251009_054558



आगरा समाचार

आगरा के एक होटल में ठहरे लखनऊ के व्यापारी के साथ उनके ही ड्राइवर ने विश्वासघात कर दिया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने अपने मालिक को होटल के कमरे में बाहर से बंद किया और 7.10 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गया। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानिए क्या है पूरा मामला

लखनऊ निवासी व्यापारी आशीष प्रजापति मिट्टी की मूर्तियां बनाने और बेचने का काम करते हैं। 28 अक्टूबर को वह अपने ड्राइवर आशुतोष वर्मा के साथ कार से आगरा पहुंचे थे और नामनेर स्थित श्री जी होटल में ठहरे थे। व्यापारी के पास 7.10 लाख रुपये, एक डायरी और कुछ जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग था, जिसे उन्होंने अपने ड्राइवर को पकड़ा रखा था।

सुबह सोकर उठे तो बैग और ड्राइवर दोनों गायब

आशीष प्रजापति के अनुसार, रात में दोनों एक ही कमरे में सोए थे। सुबह जब वह उठे तो पाया कि ड्राइवर गायब था और बैग भी साथ ले गया था। इतना ही नहीं, कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया गया था, जिससे वह कुछ देर तक कमरे के अंदर फंसे रहे।

पुलिस जांच में जुटी

व्यापारी ने तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दी और थाना सदर बाजार में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब आरोपी ड्राइवर की तलाश में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी के भागने की दिशा का सुराग मिल सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed