हाईवे पर दौड़ता ट्रक बना आग का गोला,: ड्राइवर-साथी ने कूदकर बचाई जान
आगरा।आगरा-जयपुर हाईवे पर बड़ा हादसा टल गया, जब चलते हुए ट्रक में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते ट्रक आग का गोला बन गया। ट्रक में शॉर्ट सर्किट के चलते आग भड़कने की आशंका जताई जा रही है। जैसे ही धुआं उठना शुरू हुआ, ड्राइवर और उसका साथी तुरंत ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। ट्रक में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही शाहगंज थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
