अपराध

रिश्ते में दगा:: युवती को इंस्टाग्राम पर अभद्र मैसेज भेजने का आरोप, रिश्ते के मामा पर FIR दर्ज

0
IMG_20251009_054558

 

आगरा।रिश्तों की मर्यादा को तोड़ने वाला एक चौंकाने वाला मामला आगरा कमिश्नरेट के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र से सामने आया है। एक युवती ने अपने दूर के रिश्ते के मामा पर इंस्टाग्राम के माध्यम से अभद्र और आपत्तिजनक संदेश भेजने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, घटना 28 अक्टूबर 2025 की रात करीब 10:30 बजे की है। आरोपी ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से पीड़िता को लगातार अभद्र संदेश भेजे। पीड़िता ने बताया कि आरोपी के इन कृत्यों से न केवल उसकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची, बल्कि उसे गहरा मानसिक आघात भी लगा।

मामले की रिपोर्ट ट्रांस यमुना थाने में दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर पुलिस ने  आरोपी विवेक पिपल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed