अपराध

ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग से सहमी युवती,: बिहार के युवक पर एफआईआर दर्ज

0
images (33)

आगरा। सदर थाना क्षेत्र के देवरी रोड निवासी एक युवती को बिहार के भागलपुर से ब्लैकमेल किए जाने का मामला सामने आया है। युवती को लगातार तीन अलग-अलग मोबाइल नंबरों से धमकी भरे संदेश भेजे जा रहे थे। आरोपित शिवम निवासी भागलपुर (बिहार) बताया गया है, जो कभी युवती की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर बदनाम करने की कोशिश कर रहा था, तो कभी व्हाट्सऐप पर अश्लील मैसेज भेज रहा था।

पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर में बताया गया है कि युवती की शादी दिसंबर में तय है, लेकिन आरोपी की हरकतों से पूरा परिवार मानसिक तनाव में है। वह लगातार गंदी बातें लिखकर युवती को धमकाता है कि अगर उसने शादी की तो “कहीं की नहीं छोड़ेगा।”

परिवार का कहना है कि आरोपी युवक शायद युवती का पुराना परिचित है और उसकी शादी रोकने की नीयत से यह सब कर रहा है। ब्लैकमेलिंग और धमकियों से डरी युवती ने घर से निकलना तक बंद कर दिया है।

पुलिस ने आरोपी द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे तीनों मोबाइल नंबरों की जांच शुरू कर दी है, साथ ही युवती को भेजे गए सभी संदेश और सोशल मीडिया पोस्ट सबूत के तौर पर जब्त किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed