अपराध

बाथरूम में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप,: सिकन्दरा में FIR दर्ज

0
kmc_20260108_053102

आगरा के थाना सिकन्दरा क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ और मारपीट के गंभीर मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है।

घटना 4 जनवरी 2026 की बताई जा रही है। पीड़िता अपनी मां की परिचित के घर, राधिका बिहार स्थित एक फ्लैट पर मिलने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान जब वह बाथरूम में थी, तभी घर में मौजूद लोगों ने जबरन अंदर घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद उसे खींचकर बाहर लाया गया और मारपीट की गई।

इस मामले में अरुण दिवाकर, उसकी पत्नी दीषा दिवाकर, मां मंजू दिवाकर और बहन मनीषा दिवाकर को नामजद आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि महिला आरोपियों के उकसाने पर अरुण दिवाकर ने पीड़िता को लात-घूंसे मारे और उसके चरित्र पर लांछन लगाए। बीच-बचाव करने आई घरेलू सहायिका के साथ भी धक्का-मुक्की की गई।

घटना के बाद पीड़िता किसी तरह सहारे के बल पश्चिमपुरी चौकी पहुंची। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पीड़िता को गंभीर चोटें आई हैं और चलने में असमर्थ होने की बात सामने आई है।

सिकन्दरा पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed