अपराध

शादी समारोह में पार्किंग विवाद से बवाल, जमकर मारपीट: 60 लोगों पर एफआईआर दर्ज

0
2025-12-10_13-49-40

आगरा के थाना सदर क्षेत्र के नगला काछियान में मंगलवार रात एक शादी समारोह में उस समय हड़कंप मच गया जब गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद दो पक्षों के बीच खूनी झड़प में बदल गया। विवाद बढ़ते ही दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिससे कार्यक्रम में अफरातफरी फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब मेहमान डिनर कर रहे थे तभी अचानक बवाल शुरू हो गया। मारपीट और पत्थरबाज़ी के दौरान लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही हमलावर मौके से फरार हो गए।

पीड़ित अख्तर खां ने बताया कि लगभग 40–50 लोग जबरन शादी समारोह में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने मेहमानों से अभद्रता की, खाना फेंक दिया और मारपीट करते हुए पथराव भी किया। इस हमले में चार लोग घायल हो गए।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर करीब 60 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मारपीट व उपद्रव करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed