अपराध

आगरा: किन्नर विवाद से तनाव बढ़ा: रानी किन्नर पर जानलेवा हमला, FIR दर्ज

0
IMG_20251009_054558

आगरा :कमिश्नरेट आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में किन्नर समुदाय के बीच बधाई (शुभकामना देने) के क्षेत्र को लेकर विवाद हिंसा में बदल गया। आरोप है कि एक ‘नकली किन्नर’ ने अपने साथियों के साथ मिलकर जन्मजात किन्नर रानी पर जानलेवा हमला किया। गनीमत रही कि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन तीन लोगों को चोटें आईं। पुलिस ने मामले में  गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

 क्या है पूरा मामला

घटना 17 अक्टूबर 2025 की सुबह करीब 11:30 बजे ग्राम खडवाई, रूनकता की है।
पीड़िता रानी किन्नर ने पुलिस को बताया कि वे रूनकता क्षेत्र में पारंपरिक रूप से बधाई देकर अपना जीवन यापन करती हैं। आरोप है कि अंकिता उर्फ यशपाल किन्नर, जिसने कथित रूप से लिंग परिवर्तन कराया है, उनके क्षेत्र में जबरन वसूली और अवैध रूप से बधाई मांगने आती है।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने विरोध किया तो अंकिता उर्फ यशपाल किन्नर ने अपने साथियों करन पुत्र मुनेन्द्र सिंह, शकेला पुत्र लाल सिंह और दो-तीन अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उन पर फायरिंग कर दी। गोली टेम्पो में जा लगी, जिससे वे बाल-बाल बचीं।

इसके बाद आरोपियों ने रानी किन्नर और उनकी चेलों रेशमा किन्नर व निर्मला किन्नर से मारपीट की। इस हमले में तीनों को चोटें आईं।

 पहले भी हुआ था हमला

पीड़िता ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि यह पहला हमला नहीं है।
इससे पहले भी अंकिता उर्फ यशपाल किन्नर ने उनकी गुरु बहन सलमा किन्नर पर जानलेवा हमला किया था। उस समय भी सिकंदरा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 215/2024 दर्ज कराया गया था।

 

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिकंदरा थाना प्रभारी के अनुसार, “पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed