Uncategorized

ताजगंज में ‘सन बार’ पर आबकारी विभाग का छापा:: हरियाणा मार्का विदेशी शराब जब्त, बिना लाइसेंस बार संचालन पर FIR

0
Screenshot_20251116-101504.WhatsApp

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र के होटल पैराडाइस इन के बेसमेंट में चल रहे सन बार बी क्यू पर आबकारी विभाग ने देर रात छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की। जांच के दौरान टीम ने हरियाणा मार्का की अवैध विदेशी शराब, बिना लाइसेंस बार संचालन और फर्जी बिलिंग के आरोप में भारी मात्रा में मदिरा जब्त की। मौके पर रेस्टोरेंट संचालक अनिल धाकणे गिरफ्तार हुआ जबकि मैनेजर गौतम सक्सेना फरार हो गया।

बिना लाइसेंस बार चलता मिला, हरियाणा मार्का शराब की बोतलें जब्त

सूत्रों के अनुसार, 14 नवंबर की रात करीब 11:50 बजे आबकारी निरीक्षक सेक्टर-7 बृजेन्द्र पटेल पुलिस टीम के साथ शिल्पग्राम रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि होटल पैराडाइस इन के बेसमेंट में अवैध रूप से बार संचालित किया जा रहा है। टीम ने दबिश दी तो रेस्टोरेंट में भारी मात्रा में अवैध मदिरा पाई गई।

  • हरियाणा में विक्रय हेतु अनुमन्य विदेशी मदिरा: 100 पाइपर, रेड लेबल, ब्लैक लेबल, ब्लैक डॉग, टकीला सहित कई ब्रांड की सील टूटी बोतलें जब्त
  • अन्य विदेशी शराब: बैकार्डी, बॉम्बे सफारी, सुला रेड वाइन, व्हाइट वाइन, मैजिक मूवमेंट आदि की बोतलें मिलीं
  • बीयर: किंगफिशर 650 ML की 9 और 330 ML की 6 बोतलें बरामद
  • अन्य सामान: शराब मापने का स्टील नपना व मदिरा बिक्री से जुड़ी कंप्यूटर रसीदें

ओकेजनल लाइसेंस के नाम पर रोज चल रहा था बार

पूछताछ में मालिक अनिल धाकणे ने स्वीकार किया कि उनके पास न तो बार लाइसेंस है और न ही शराब भंडारण की कोई अनुमति। वह ओकेजनल बार लाइसेंस की आड़ लेकर प्रतिदिन बार संचालित कर रहा था, जिससे सरकार को कर राजस्व की हानि हो रही थी।

पुलिस ने अनिल धाकणे को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि मैनेजर गौतम सक्सेना भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। रेस्टोरेंट कर्मचारियों रामनिवास और राजकुमार को भी एफआईआर में नामजद किया गया है।

इन धाराओं में मुकदमा दर्ज

आबकारी निरीक्षक बृजेन्द्र पटेल की तहरीर पर ताजगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed