ऑनलाइन शिकायत के बाद कार्रवाई: बीकानेर स्वीट्स के सैंपल FSDA की जांच में फेल,: लड्डू और घी पाए गए अशुद्ध, बेसन और पनीर मिले अधोमानक और असुरक्षित
आगरा के नामी मिठाई विक्रेता बीकानेर स्वीट्स एक बार फिर सवालों के घेरे में है। सिकंदरा निवासी यतीन्द्र यादव द्वारा की गई ऑनलाइन शिकायत के बाद फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FSDA) ने खंदारी स्थित दुकान से लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट जारी कर दी है। जांच में कई उत्पाद फेल पाए गए हैं।

यतीन्द्र यादव ने शिकायत में बताया था कि उन्होंने ऑनलाइन भुगतान कर एक किलो बूंदी के लड्डू खरीदे थे, जिन्हें खाने के बाद परिवार के सदस्यों को उल्टी और खराबी महसूस हुई। शिकायत के बाद FSDA की टीम तुरंत खंदारी स्थित बीकानेर स्वीट्स पहुंची और कई नमूने इकट्ठे किए।
जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
FSDA अधिकारियों के अनुसार—
- बूंदी के लड्डू – अशुद्ध
- घी – अशुद्ध
- बेसन – अधोमानक और असुरक्षित
- पनीर – अधोमानक और असुरक्षित
अधिकारियों ने बताया कि यह सब खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 का गंभीर उल्लंघन है और दुकान के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।
