अपराध

पारिवारिक संपत्ति विवाद से बढ़ा तनाव:: व्यक्ति ने की आत्महत्या, चाची समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

0
IMG_20251009_054558

आगरा:आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में पारिवारिक संपत्ति विवाद के चलते एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक के बेटे ने अपनी चाची और मायके पक्ष के चार अन्य लोगों पर मानसिक उत्पीड़न और धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है।

चाची और उनके परिजन बना रहे थे दबाव

आवास विकास कॉलोनी निवासी आशीष सिंह ने बताया कि उनके पिता प्रदीप कुमार सिंह का अपने भाई प्रीतम सिंह के साथ पारिवारिक संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में उनकी चाची सरोज सिंह, और उनके मायके पक्ष के लोग सत्येन्द्र, यतेन्द्र, जितेन्द्र व उनके सहयोगी सुनील लगातार उनके पिता पर दबाव बना रहे थे।

मानसिक उत्पीड़न और धमकी का आरोप

आरोप है कि आरोपियों ने मिलकर एक साजिश के तहत प्रीतम सिंह को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजवाया था। इसके बाद प्रदीप कुमार को भी धमकी दी गई कि अगर उन्होंने पक्ष नहीं लिया तो उन्हें भी जेल भेज दिया जाएगा। परिवार के सामने लगातार अपमानित किए जाने और धमकियों से तंग आकर प्रदीप कुमार गहरे मानसिक अवसाद में चले गए।

आत्महत्या से मचा हड़कंप

3 नवंबर 2025 को प्रदीप कुमार ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार में मातम छा गया। बेटे आशीष सिंह ने बताया कि उनके पिता ने तनाव और अपमान से तंग आकर यह कदम उठाया।

पुलिस जांच में जुटी

मृतक के बेटे की तहरीर पर जगदीशपुरा थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed