ताजगंज में मासूम बच्ची लापता, परिजन का रो रो कर बुरा हाल: सीसीटीवी में अल्पसंख्यक युवक ले जाता हुआ दिखाई दिया
आगरा के ताजगंज क्षेत्र में एक मासूम बच्ची के लापता होने से सनसनी फैल गई है। थाना ताजगंज क्षेत्र की मालको गली की रहने वाली यह बच्ची अचानक गायब हो गई, जिसके बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में तलाश शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज में बच्ची को अल्पसंख्यक समुदाय के एक युवक के साथ हाथ पकड़े जाते हुए देखा गया है। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने युवक की तलाश तेज कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में टीमों को भेजा गया है।
मासूम के लापता होने की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश और दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की और फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
