अपराध

शादी में दनादन फायरिंग, दहशत में महिलाएं और बच्चे: DNA News की रिपोर्ट पर हरकत में आई पुलिस, दो आरोपी जेल भेजे

0
image

आगरा, बमरौली कटारा। गांव बिझामई में शादी की खुशियां एक पल में मातम में बदलने वाली थीं। रायफल और 12 बोर गन के दम पर दबंगई दिखाने की सनक में चार युवकों ने हर्ष फायरिंग की ऐसी बारिश कर दी कि छतों पर बैठी महिलाएं और बच्चे दहशत से थर्रा उठे। घटना का वीडियो जब DNA News पर चला तो पुलिस तुरंत सक्रिय हुई। मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

घुड़चढ़ी में की गई खतरनाक फायरिंग
04 दिसंबर 2025 की शाम, रवि जसावत की बारात से पहले की घुड़चढ़ी के दौरान गंगाराम, शशांक उर्फ कान्हा, संजय जसावत और अभिषेक धाकरे ने लाइसेंसी हथियार हवा में नहीं, सीधे उन छतों की दिशा में तान दिए, जहां दर्जनों लोग समारोह देख रहे थे। थोड़ी सी चूक और किसी मासूम की जान चली जाती।
कानून को खुली चुनौती
यह केवल शौकिया फायरिंग नहीं बल्कि कानून के प्रति उतावलापन और चुनौती थी। फायरिंग की आवाजों से गांव में अफरातफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने को घरों के अंदर भागने लगे।
जांच में सामने आए लाइसेंसी हथियार
– गौरव सिंह के नाम 315 बोर रायफल
– रामखिलाड़ी के नाम 315 बोर रायफल
– लक्ष्मी नारायण के नाम 12 बोर डीबीबीएल गन
लाइसेंस किसी और के नाम, ट्रिगर दबाने वाले अलग। सुरक्षा के लिए मिले हथियार दबंगई का जरिया बना दिए गए।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि आरोपियों ने गांव में अपना दबदबा कायम रखने के उद्देश्य से जानलेवा फायरिंग की।
गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पुलिस ने जान से मारने के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर सभी नामजदों की तलाश शुरू कर दी है। दो आरोपी  अभिषेक और संजय गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए हैं। वही फायरिंग मे प्रयोग किये गए हथियारों क़ो भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।शेष आरोपियों पर दबिश जारी है।हथियारों के लाइसेंस निरस्त करने की भी तैयारी है।

पुलिस प्रशासन पहले ही स्पष्ट कर चुका है—
“हर्ष फायरिंग नहीं, यह कानून और जान दोनों से खिलवाड़ है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed