अपराध

Online Payment के बाद खाते से 1.97 लाख रुपये गायब,: शाहगंज पुलिस ने साइबर ठगी का केस दर्ज किया

0
images (49)

आगरा।कमिश्नरेट के शाहगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। शाहगंज के बालाजी पुरम निवासी मुंन्शी खां के बैंक खाते से दो दिनों के भीतर ₹1.97 लाख की ऑनलाइन ठगी की गई। पीड़ित की शिकायत पर शाहगंज पुलिस ने अज्ञात साइबर अपराधी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, उन्होंने 28 अक्टूबर 2025 को एक फिलिंग स्टेशन पर ₹2615 का ऑनलाइन भुगतान किया था। इसके बाद 29 अक्टूबर को ₹97,000 और 30 अक्टूबर को ₹1,00,000 की राशि उनके खाते से बिना अनुमति के निकाल ली गई। इस तरह कुल ₹1,97,000 की साइबर ठगी का मामला सामने आया है।

घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, फिलहाल, शाहगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है और ठगों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed