नगला बूढ़ी हादसा:: सपा नेता नितिन कोहली ने मृतकों के परिजनों से मिलकर जताया दुख, सरकार से मुआवजे की मांग
आगरा: न्यू आगरा क्षेत्र के नगला बूढ़ी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया था। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। शनिवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन कोहली मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे। पीड़ित परिवारों के दुख को सुनकर वे भी भावुक हो उठे और उनकी आंखें नम हो गईं।
नितिन कोहली ने हादसे को “हिट एंड रन” का मामला बताते हुए कहा कि, “यह सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि शासन-प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है। इतने निर्दोष लोगों की जान चली गई, ऐसे में सरकार को पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देना चाहिए।”

परिवारों से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जनसामान्य के साथ खड़ी रही है और आगे भी इन परिवारों की हर संभव मदद करेगी।
इस मौके पर राजीव पोद्दार, राहुल शाक्य, प्रियंका चौहान, अजय आर्य, ऋषभ चौहान, विशाल कुमार और मनीष जाटव भी मौजूद रहे।
मृतकों के घरों में पसरा मातम देखकर स्थानीय लोग भी भावुक हो उठे।

