अपराध

पिता की हत्या कर शव को यमुना में फेंकने वाला बेटा गिरफ्तार,: 15 साल से घर से दूर था मृतक

0
IMG-20251027-WA0026

आगरा : आगरा कमिश्नरेट की कमला नगर पुलिस ने पिता की हत्या कर शव को यमुना नदी में फेंकने वाले आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक भरत सिंह पिछले 15 वर्षों से परिवार से अलग रह रहा था और अक्सर शराब पीकर गाली-गलौज करता था। घटना के दिन भी उसने यही हरकत दोहराई, जिससे गुस्से में आकर बेटे ने उसकी हत्या कर दी।

दरअसल रोज कि तरह मृतक भरत सिंह घर के बाहर शराब के नशे में गाली-गलौज करता हुआ निकला। उसका बेटा मनीष कुमार भी उसके पीछे गया। दोनों की गौशाला के पास खाली प्लॉट में कहासुनी हो गई, जो मारपीट में बदल गई। इसी दौरान मनीष ने अपने पिता की छाती पर लात मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद मनीष ने शव को बोरे में भरकर अपनी एक्टिवा स्कूटी पर रखा और उसे यमुना नदी में फेंक दिया, ताकि सबूत मिटाया जा सके।

कमला नगर पुलिस ने 27 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर आरोपी मनीष कुमार को वाटर वर्क्स चौराहा पुल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी बरामद की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed