दोस्ती की आड़ में रचा षड्यंत्र: पत्नी के अश्लील वीडियो बनाकर धमकाया,रंगदारी में मांगे 10 लाख
आगरा कमिश्नरेट के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मानसिक बीमारी से पीड़ित एक व्यक्ति को उसके दो परिचितों ने ब्लैकमेल कर ₹15.85 लाख की ठगी का शिकार बनाया। धोखाधड़ी और धमकी की इस वारदात में आरोपियों के नाम ललित असौलिया और आयुष वर्मा हैं। कोर्ट के आदेश पर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
दोस्ती का फायदा उठाकर बनाए अश्लील फोटो-वीडियो
मानसिक बीमारी (मिर्गी) से जूझ रहे पीड़ित की घर में मौजूदगी का फायदा उठाते हुए आरोपी ललित असौलिया और आयुष वर्मा उसके घर आते-जाते रहे।इसी दौरान दोनों ने उसकी पत्नी के नहाते हुए नग्न फोटो और वीडियो गुपचुप तरीके से बना लिए।
अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी, फर्जी ट्रेडिंग के नाम पर ठगी
अश्लील सामग्री को वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने पीड़ित पर दबाव डाला।उन्होंने पीड़ित की पत्नी के बैंक खाते में कई बार में कुल ₹15.85 लाख रुपये जमा कराए। बाद में दोनों ने पीड़ित को बैंक लेकर जाकर चेक के माध्यम से पूरी रकम निकलवा ली।
साइबर नोटिस के बाद बढ़ी रंगदारी की मांग
संदिग्ध लेन-देन को लेकर साइबर पुलिस द्वारा नोटिस भेजे जाने के बाद पीड़ित ने जब आरोपियों से बात की, तो उन्होंने न केवल ठगी स्वीकार की, बल्कि धमकी दी कि यदि शिकायत हुई तो वे एडिट किए हुए नग्न वीडियो वायरल कर देंगे। आरोपियों ने उससे 10 लाख रुपये की अतिरिक्त रंगदारी भी मांगी।
गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
जगदीशपुरा थाना पुलिस ने न्यायलय के आदेश पर आरोपियों ललित असौलिया और आयुष वर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
