अपराध

IPO में मुनाफे का झांसा देकर 7 लाख की ठगी: पीड़ित ने अपने साथियों के साथ तीनों आरोपियों को पड़कर पुलिस के हवाले किया

0
kmc_20251129_115415

आगरा। शेयर मार्केट में IPO के नाम पर अधिक मुनाफे का लालच देकर एक व्यक्ति से 7 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित मैं खुद अपने साथियों के साथ तीन आरोपियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। तीनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

फोन कॉल से शुरू हुई ठगी की साजिश

पीड़ित राजेन्द्र प्रसाद शर्मा निवासी चन्द्रपुरी कॉलोनी, मथुरा ने पुलिस को बताया कि 15 दिसंबर 2025 को उनके परिचित हसन अब्बास ने फोन कर IPO शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर भारी मुनाफे का झांसा दिया। इसी बहाने उन्हें सिकन्दरा चौराहे के पास बुलाया गया।

7 लाख रुपये लेकर फरार हुए आरोपी

पीड़ित अपने घर से 7 लाख रुपये नकद लेकर सिकन्दरा पहुंचा, जहां ओवरब्रिज के आगे बोदला रोड पर हसन अब्बास, जगवीर और शीलेष ने उससे मुलाकात की। तीनों ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर पूरी रकम ले ली और मौके से चले गए।

संदेह होने पर पीछा, राहगीरों की मदद से गिरफ्तारी

कुछ समय बाद पीड़ित को ठगी का आभास हुआ, जिसके बाद उसने अपने परिचितों को बुलाकर आरोपियों की तलाश शुरू की। दोपहर करीब 4 बजे प्राची टावर चौकी क्षेत्र के बाबूजी चौराहे पर तीनों आरोपी मिल गए, जिन्हें पीड़ित और उसके साथियों ने राहगीरों की मदद से पकड़ लिया।

नकदी और बैंक जमा की रसीद बरामद

पुलिस के अनुसार,

  • जगवीर सिंह के पास से ₹50,000
  • शीलेष कुमार के पास से ₹50,000
  • हसन अब्बास के पास से ₹23,000 नकद
    बरामद हुए।
    इसके अलावा शीलेष द्वारा ₹5,40,000 की रकम बैंक ऑफ बड़ौदा खाते में जमा करने की रसीद भी मिली है।

तीनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

पीड़ित द्वारा पकड़े गए तीनों आरोपियों को बरामद रकम और दस्तावेजों के साथ थाना सिकन्दरा लाया गया। पुलिस ने धोखाधड़ी और ठगी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed