आगरा

ताजमहल गेट पर सैलानियों का किया पीछा… जबरन होटल ले जाने का दबाव बनाने वाले तीन युवक गिरफ्तार

2

आगरा। ताजमहल घूमने आए पर्यटक गुरुवार को अचानक डर गए, जब तीन युवक उनका पीछा करते हुए गेट तक पहुंच गए। आरोप है कि ये युवक पर्यटकों पर महंगे होटलों में खाने और गाइड सेवा लेने का दबाव बना रहे थे। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम सलमान, राहुल सिंह और विकास कुमार बताए गए हैं, जो आगरा के ताजगंज क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनकी उम्र 27 से 30 साल के बीच है। पुलिस के अनुसार, इनकी हरकतों से पर्यटकों में भय और असुरक्षा की भावना पैदा हो गई थी।

ताजगंज थाना पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अधिकारियों का कहना है कि ताजमहल के आसपास पर्यटकों को परेशान करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

2 thoughts on “ताजमहल गेट पर सैलानियों का किया पीछा… जबरन होटल ले जाने का दबाव बनाने वाले तीन युवक गिरफ्तार

  1. ये सभी जो जानकारी आपको दी गई है ये सभी जानकारी गलत दी गई है
    मैं राहुल सिंह जो कि गाइड का काम करता हूं ताजमहल पर मुझे इस कैश मैं गलत तरीके से फसाया गया है असल में बात यह है कि दिनांक 14-08-25 समय 09:56
    पर मैं ताजमहल पूर्वी गेट होटल शीला के सामने खड़ा हुआ था पूर्वी गेट पर स्थित ACP ऑफिस के कैमरा में फोटो खींच लिया उस फोटो में मैं किसी भी पर्यटक के साथ नहीं था में अकेला था उस फोटो में उस फोटो के चक्कर में 2 SI रविकुमार
    मेरे पास आते हैं मुझे फोटो दिखाकर पूछते है क्या ये फोटो आपका हे मैने कहा हा सर
    रविकुमार SI मुझसे मेरा लाइसेंस ओर ID
    मांगते है मैं तुरंत उनको अपनी दोनों लाइसेंस ओर ID दिखाता हूं जो कि valid और approved हैं उत्तरप्रदेश टूरिज्म और A.S.I की मोहर के साथ तो रविकुमार मुझसे बोलते हैं कि आपको थाना पर्यटन चलना पड़ेगा मैने उनसे बोला कि इस फोटो में मेरे साथ ना कोई पर्यटक था में अकेला हु
    पर उन्होंने मेरी 1 नहीं मानी और मुझे थाना पर्यटन पहुंचते ही तुरंत धारा 126. धारा 170 धारा 135 जबरदस्ती लगाकर मुझे इन सभी धाराओं में मुझे जमानत करवानी पड़ी और मेरे काफी रुपए का खर्चा आया ये सब थाना पर्यटन का रिकॉर्ड बनाने के लिए है कोई leagel है उसको भी उठा रहे हैं और आपको जानकारी झूठी झूठी दे रहे हैं कि पर्यटक के साथ छेड़खानी करने और पर्यटक को जबरदस्ती सामान दिलाना ये झूठी बातें हैं जो कि मुझ पर थोपी गई हैं मैं चाहता हूं कि इस कैश की जांच हो ये सारा झूठा कैश है ये सभी गाइड की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं थाना पर्यटन के जो धाराएं मुझ पर लगाई है वो सभी झूठी है
    दिनांक 14-08-25 को मुझे पता चला कि पुलिस रस्सी का सांप कैसे बनाती हैं और किस तरह से झूठे केशो में फसाती है इस कैश की तारीख भी करनी पड़ेगी टोटल पैसा ओर मेरा समय बेकार जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed