अपराध

आगरा : स्क्रैप कारोबारी से लूटकांड का खुलासा,: पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी घायल, तीन गिरफ्तार

0
IMG-20260102-WA0005

आगरा।थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नुनहाई रोड पर 25 दिसंबर 2025 को व्यवसायी के साथ मारपीट कर स्कूटी और स्क्रैप का माल लूटने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस एवं सर्विलांस/एसओजी टीम नगर जोन की संयुक्त कार्रवाई में 01 जनवरी क़ो देर रात  पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिलने पर महताब बाग़ के पास बदमाशों की घेराबंदी की गई। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी बबलू उर्फ बिल्ला यादव और नितिन चौहान के पैर में गोली लग गई। दोनों घायल आरोपियों को इलाज के लिए की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। तीसरे आरोपी रंजीत प्रजापति को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे .315 बोर, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल और लूटा गया करीब 35 किलोग्राम स्क्रैप माल बरामद किया है। लूटी गई स्कूटी की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इस मामले में छत्ता acp शेषमणि उपाध्याय का कहना है कि पीड़ित मोहसिन, निवासी कोतवाली क्षेत्र, से हुई लूट के संबंध में पहले ही मुकदमा दर्ज किया गया था और घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गई थीं। फिलहाल फरार आरोपी की तलाश जारी है और मौके पर फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed