अपराध

शाहगंज पुलिस ने सारिक और सैय्यद अनस अली को हथियारों सहित किया गिरफ्तार: फायरिंग मामले में थे वांछित, लंबा आपराधिक इतिहास आया सामने

0
Screenshot_20260125-153712.Drive

 

आगरा, 25 जनवरी 2026।
थाना शाहगंज पुलिस ने फायरिंग के एक मामले में वांछित चल रहे दो शातिर आरोपियों सारिक और सैय्यद अनस अली को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचे, जिंदा कारतूस और एक स्कूटी बरामद की है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त आगरा एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई। मामले में आरोप है कि दोनों आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। पुलिस काफी समय से इनकी तलाश कर रही थी।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सारिक पुत्र शराफत अली, निवासी सोरो कटरा थाना शाहगंज, उम्र लगभग 44 वर्ष तथा सैय्यद अनस अली पुत्र शराफत अली, निवासी सोरो कटरा थाना शाहगंज, उम्र लगभग 32 वर्ष शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर मय दो जिंदा कारतूस, एक तमंचा .32 बोर मय एक जिंदा कारतूस तथा एक स्कूटी बरामद की है। बरामदगी के आधार पर दोनों पर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।

शाहगंज इंस्पेक्टर वीरेश गिरी के अनुसार, 12 जनवरी 2026 को दर्ज मामले में आरोप लगाया गया था कि आरोपियों ने पीड़ित पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। विवेचना के दौरान इनके नाम सामने आए थे, जिसके बाद पुलिस लगातार इनकी तलाश में जुटी हुई थी।

जांच में सामने आया है कि आरोपी अनस अली का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। वर्ष 2014 से लेकर 2026 तक उसके खिलाफ लगातार आपराधिक गतिविधियों से जुड़े मामले सामने आए हैं।

वहीं आरोपी सारिक भी कई गंभीर मामलों में वांछित रहा है। उसके खिलाफ भी लूट, डकैती, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट से जुड़े अनेक मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपी लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय बताए जा रहे हैं।

यह पूरी कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक विरेश पाल गिरि के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed