अपराध

आगरा: 15 साल से फरार ₹50,000 का इनामी हत्यारा गिरफ्तार: तीन लोगों की हत्या का था आरोपी

0
IMG_20251014_130623

आगरा। पुलिस को 15 साल बाद बड़ी सफलता मिली है। पुलिस कमिश्नरेट आगरा की सिकंदरा और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ₹50,000 के इनामी बदमाश करीम उर्फ बुन्दा को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी साल 2010 में एक पुरुष, एक महिला और दो वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में वांछित था।

गिरफ्तारी की बड़ी सफलता

13 अक्टूबर 2025 को थाना सिकंदरा पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर सुनारी चौराहे से इनामी अपराधी करीम उर्फ बुन्दा पुत्र रशीद, निवासी जोगीपुर, थाना हाथरस गेट, जिला हाथरस को पकड़ा।
करीम पर ₹50,000 का इनाम घोषित था।

2010 का ट्रिपल मर्डर केस

करीम वर्ष 2010 के उस ट्रिपल मर्डर केस में वांछित था, जिसमें एक पुरुष, एक महिला और एक दो वर्षीय बच्ची की हत्या की गई थी। यह मामला आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र का था।

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा

पूछताछ में करीम ने बताया कि उसने करीब 13–14 साल पहले अपने साथी गुलशेर के साथ मिलकर ₹10,000 लेकर तीनों की हत्या की थी।
यह हत्या अनवर और उसकी पत्नी के कहने पर की गई थी, जिन्होंने इस वारदात की साजिश रची थी।

15 साल तक फरारी का खेल

हत्या के बाद करीम ने हाथरस में अपना घर बेच दिया और अलीगढ़ जाकर रहने लगा। पुलिस से बचने के लिए वह हर 8 से 10 महीने में किराए का मकान बदलता रहा।
हाल ही में वह आगरा आया था, जहां पुलिस टीम ने उसे सर्विलांस के जरिए ट्रेस कर लिया।

पहले गिरफ्तार हो चुके साथी

इस केस में पहले ही आरोपी अनवर, बेबी (मृतक महिला के सास-ससुर) और गुलशेर को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
2013 में अदालत ने उन्हें आजीवन कारावास (Life Imprisonment) की सजा सुनाई थी।

तमंचा और कारतूस बरामद

गिरफ्तारी के समय करीम से पुलिस ने एक 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed