अपराध

आगरा: मानव बुक डिपो पर छापा, नकली किताबें बरामद: बेच रहे थे नामी पब्लिकेशन की डुप्लीकेट किताबे

0
Screenshot_20251128-020521.Chrome

आगरा के थाना लोहामंडी क्षेत्र में तीन प्रतिष्ठित प्रकाशनों की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई की गई। कम्पनियों के अधिकृत प्रतिनिधि संजय कुमार राघव की तहरीर पर मानव बुक डिपो के मालिक संजय अग्रवाल पर ट्रेडमार्क और कॉपीराइट की धाराओं में थाना लोहामंडी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


प्रकाशनों की शिकायत और अधिकृत प्रतिनिधि की भूमिका

MC Graw Hill Education, Jaypee Brothers Medical Publishers और Spectrum Books Private Limited ने संजय कुमार राघव को अधिकृत किया था कि वह नकली किताबों की छपाई और बिक्री से जुड़े व्यक्तियों की जांच कर कानूनी कार्रवाई करा सकें। इसी आधार पर टीम ने आगरा में कार्रवाई की पहल की।


मानव बुक डिपो पर नकली किताबों की बिक्री का खुलासा

शिकायतकर्ता को पता चला कि मानव बुक डिपो, राजा मंडी चौराहा, लोहामंडी, आगरा पर असली किताबों की जगह नकली प्रतियां बेचकर उन्हें थोक में देशभर के बुक सेलरों तक भेजा जा रहा था। इससे प्रकाशकों और सरकार को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा था।


पुलिस टीम का गठन और संयुक्त कार्रवाई

तहरीर के बाद थाना लोहामंडी प्रभारी द्वारा एक पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने प्रकाशन प्रतिनिधियों के साथ मौके पर पहुंचकर दुकान की जांच की और पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।


छापेमारी के दौरान नकली किताबों की बरामदगी

दुकान की तलाशी में Indian Polity (M. Laxmikant), A Brief History of Modern India (Rajiv Ahir), Essential of Medical Physiology (K. Sembulingam), Pharmacology (KD Tripathi), Pathology (Harsh Mohan) सहित कई प्रसिद्ध पुस्तकों की नकली प्रतियां बरामद हुईं। बरामद किताबों की जब्ती सूची तैयार कर पुलिस टीम को सुपुर्द कर दी गई।


नकली किताबों के नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई की मांग

शिकायतकर्ता ने मांग की है कि नकली किताबों के इस पूरे नेटवर्क की जांच कर इसमें शामिल अन्य अज्ञात व्यक्तियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में छात्रों और आम जनता को नकली पुस्तकें बेचकर धोखा न दिया जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed