कमिश्नरेट में उपनिरीक्षकों का तबादला, चौकी प्रभारियों में बड़ा बदलाव
आगरा।कमिश्नरेट आगरा के पूर्वी जोन में पुलिस विभाग ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) की ओर से सोमवार को 12 उपनिरीक्षकों (SI) के तबादले का आदेश जारी किया गया। ये स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। कई थानों व चौकियों पर नए प्रभारियों की तैनाती हुई है।
तबादला सूची इस प्रकार है:
- सुमित यादव, वाचक सहायक पुलिस आयुक्त फतेहाबाद से चौकी प्रभारी बादशाही बाग, थाना फतेहाबाद नियुक्त किए गए हैं।
- गीता कुशवाहा , थाना फतेहाबाद से चौकी प्रभारी जरार , थाना बाह बनाये गये हैं।
- उमेश कुमार वर्मा, थाना फतेहाबाद से चौकी प्रभारी भदरौली , थाना पिनाहट बनाए गए हैं।
- रवेंद्र कुमार सिंह, थाना इरादतनगर से चौकी प्रभारी कुर्राचितपुर, थाना इरादतनगर नियुक्त हुए हैं।
- कपिल तोमर, थाना शमसाबाद से चौकी प्रभारी बिसेरी भांड, थाना बमरौली कटारा बने हैं।
- पंकज कुमार मिश्र, थाना पिनाहट से वरिष्ठ उप निरिक्षक, थाना पिनाहट बनाए गए हैं।
- रामकिशोर, थाना इरादतनगर से वरिष्ठ उप निरिक्षक , थाना इरादतनगर बने हैं।
- सौरभ सिंह चंदेल, थाना बमरौली कटरा से हल्का प्रभारी नगला सबला , थाना बमरौली कटारा भेजे गए हैं।
- अनुज नागर, थाना डौकी से चौकी प्रभारी नदौता, थाना डौकी बनाए गए हैं।
- राहुल कुमार, थाना खेरागढ़ से थाना शमसाबाद स्थानांतरित किए गए हैं।
- अनुज सिंह, ताज सुरक्षा आवटित से थाना बाह में तैनात किए गए हैं।
- सत्यनारायण सिंह, थाना फतेहाबाद से वरिष्ठ उप निरिक्षक, थाना फतेहाबाद बनाए गए हैं।