महिला कारोबारी से रेस्टोरेंट फ्रेंचाइजी के नाम पर दो करोड़ की ठगी, दिल्ली की कंपनी पर केस दर्ज

0

आगरा। एक महिला कारोबारी के साथ रेस्टोरेंट फ्रेंचाइज़ के नाम पर करीब दो करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर हरिपर्वत थाने में दिल्ली की एक फूड कंपनी ‘Xero Degrees’ के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता इफ्फत, मीराफूडोसिटी नाम से अपना स्टार्टअप चलाती हैं। उन्होंने बताया कि 2022 में उन्होंने Xero Degrees ब्रांड के विज्ञापन और प्रचार देखकर उसमें फ्रेंचाइज़ लेने में रुचि दिखाई। इसके बाद कंपनी से जुड़े कशिश अनेजा, शिवम कक्कड़, मनीष और अन्य लोगों ने खुद को कंपनी का डायरेक्टर बताते हुए उनसे संपर्क किया।
इन लोगों ने महिला को बड़े मुनाफे और फुल सपोर्ट का भरोसा देकर रेस्टोरेंट खोलने को कहा। उन्होंने एक जगह रेस्टोरेंट खोलने के लिए कहा, जहाँ महीने का किराया ही 2.42 लाख रुपये था। महिला ने वहां इंटीरियर, किराया और अन्य चीजों में कुल दो करोड़ रुपये तक निवेश कर दिया।
2023 में एक फ्रेंचाइज़ एग्रीमेंट साइन किया गया, लेकिन बाद में पता चला कि Xero Degrees को फ्रेंचाइज़ देने का कानूनी अधिकार ही नहीं था। असल में कंपनी का एक और समझौता पहले से Frankart Global नाम की कंपनी से था, जिसके मुताबिक वही फ्रेंचाइज़ दे सकती थी।
जब महिला ने घाटे को लेकर सवाल उठाया तो आरोपी कशिश अनेजा ने धमकी भरे लहजे में बात की और चुप रहने का दबाव बनाया। इसके अलावा महिला के रेस्टोरेंट में बिना इजाज़त छूट ऑफर चलाए गए, जिससे ग्राहक भ्रमित हुए और स्टाफ को परेशानी हुई।
महिला ने यह भी बताया कि इसी तरह से दिल्ली के दो और रेस्टोरेंट मालिकों – RK Foods और Sunrise Foods – के साथ भी ठगी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed